फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A report was filed against 15 people from both sides in the fight

Hathras News: बच्चों के खेलने पर हुआ झगड़ा, दोनों पक्षों के 15 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 17 Jan 2026 04:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 17 Jan 2026 04:41 PM IST
सार

कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
A report was filed against 15 people from both sides in the fight
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरसान क्षेत्र के एक गांव में बच्चों के खेलने पर हुए विवाद में दो पक्षों के 15 लोगों के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की की गई है। पुलिस नामजदों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


प्रथम पक्ष की महिला का कहना है कि 13 जनवरी की सुबह नौ बजे दिनेश, रूपेंद्र व अन्य के बच्चों ने हुड़दंग मचाते हुए उनके कंडों को फोड़ दिया था। उन्होंने बच्चों को फटकार दिया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर थोड़ी देर बाद दिनेश, रेखा देवी, अभी कुमार, नरेंद्र, धीरेंद्र, राजन सिंह, अमित व सुमित लाठी-डंडे लेकर घर के अंदर घुस आए और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन


विरोध करने पर एक महिला को छोड़कर सभी आरोपियों ने छेड़खानी की है। दूसरे पक्ष की महिला ने भी सात लोगों के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि 13 जनवरी की सुबह 11 बजे गांव के कुछ छोटे बच्चे गली में क्रिकेट खेल रहे थे। बच्चों की गेंद नेत्रपाल सिंह के कंडों पर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नरेंद्र, दीपक, प्रवेंद्र, हरवीर सिंह, जयवीर, सोनवीर, नेत्रपाल सिंह मौके पर आ गए और बच्चों से गाली गलौज व मारपीट करने लगे। जब महिला ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनको पीटा। महिला का आरोप है कि जब वह जान बचाने के लिए अपने घर के अंदर घुस गई, तो आरोपियों ने घर में छेड़खानी की। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed