Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A rape accused with a reward of 25,000 rupees was arrested after absconding for seven years.

Hathras News: सात साल से फरार 25 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 08 Nov 2026 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 08 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
A rape accused with a reward of 25,000 rupees was arrested after absconding for seven years.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
हाथरस। दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में सात साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय की सख्ती के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन

मामला कोतवाली सदर क्षेत्र का है। एक फरवरी 2019 की दोपहर एक किशोरी सहेली के पास जाने की कहकर घर से चली गई थी। बाद में पता चला कि वह व उसकी सहेली को दो युवक बहला-फुसला कर ले गए हैं।
विज्ञापन

चार फरवरी को किशोरी के पिता ने कोतवाली सदर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कुछ दिनों बाद दोनों किशोरियों को तलाश लिया। किशोरी के बयानों के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाई और चार्जशीट दाखिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी महिपाल निवासी ग्राम सिरसा बदन (मारहरा, एटा) घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। इस कारण न्यायिक प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही थी। इस संबंध में न्यायालय विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट (प्रथम) ने भी पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया था। आरोपी पर इनाम भी घोषित किया था।

एसपी ने कोतवाली सदर पुलिस के अलावा कोतवाली हाथरस गेट पुलिस व एसओजी को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाया था। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम को तकनीकी संसाधनों, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को आरोपी की गतिविधियों की सटीक सूचना मिली, जिसके आधार पर घेराबंदी करते हुए महिपाल को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed