{"_id":"6a22a555fdf182b6f60dc7a0","slug":"a-monitor-lizard-entered-the-shops-of-sadabad-hathras-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सादाबाद की दुकानों में घुसा विषखोपड़ा, दुकानदारों ने बंद किए अपने-अपने शटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सादाबाद की दुकानों में घुसा विषखोपड़ा, दुकानदारों ने बंद किए अपने-अपने शटर
Fri, 05 Jun 2026 04:01 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 05 Jun 2026 04:01 PM IST
सार
एक विषखोपड़ा एक दुकान में घुस गया। विषखोपड़ा को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान वह उनके हाथ से छूटकर दूसरी दुकान में घुस गया, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई।
विज्ञापन
विषखोपड़ा को पकड़े हुए महेंद्र सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
सादाबाद कस्बे के बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विषखोपड़ा (मॉनिटर लिजर्ड) अचानक दुकानों की ओर आ गया और एक दुकान में घुस गया। उसे देखकर दुकानदारों और आसपास मौजूद लोगों में खलबली मच गई। दुकानदारों ने अपने-अपने शटर बंद कर लिए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर गांव निवासी महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और विषखोपड़ा को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान वह उनके हाथ से छूटकर दूसरी दुकान में घुस गया, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई।
विज्ञापन
काफी मशक्कत के बाद महेंद्र सिंह ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। वन्यजीव के सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के बाद बाजार के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन