{"_id":"69fcba8e78ef577deb0cc1d8","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-a-junkyard-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, नुकसान का किया जा रहा आकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, नुकसान का किया जा रहा आकलन
Thu, 07 May 2026 09:45 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 07 May 2026 09:45 PM IST
सार
गांव कोटा में कबाड़ का गोदाम है। गोदाम पर क्षेत्र से कबाड़ का सामान खरीदा जाता है, जिसे एकत्रित कर बाद में बड़े वाहनों के माध्यम से बाहर भेजा जाता है। गोदाम में अचानक आग लग गई। कबाड़ जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
आग लगने के बाद जला हुआ कबाड़
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
मुरसान क्षेत्र के गांव कोटा में 7 मई की सुबह करीब पांच बजे कबाड़ के गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
हाथरस के मधुगढ़ी निवासी मोहम्मद चांद का कहना है कि उनका गांव कोटा में कबाड़ का गोदाम है। उनके गोदाम पर क्षेत्र से कबाड़ का सामान खरीदा जाता है, जिसे एकत्रित कर बाद में बड़े वाहनों के माध्यम से बाहर भेजा जाता है। 7 मई सुबह करीब 5:15 बजे पास के एक व्यक्ति ने फोन पर उन्हें गोदाम में आग लगने की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित किया।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को फैलने से रोका और उस पर नियंत्रण पाया। आग लगने की खबर से आसपास के इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गोदाम मालिक ने बताया कि आग लगने का कारण अभी अज्ञात है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन