{"_id":"697b09a2700d93d45a06c5fc","slug":"a-letter-written-in-blood-against-the-new-ugc-rules-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: चिकित्सक से निकलवाया अपना खून, यूजीसी के नए नियमों के विरोध में राष्ट्रपति के नाम उससे लिखा खत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: चिकित्सक से निकलवाया अपना खून, यूजीसी के नए नियमों के विरोध में राष्ट्रपति के नाम उससे लिखा खत
Thu, 29 Jan 2026 12:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:48 PM IST
सार
सुबह अपने घर पर चिकित्सक को बुलाया और अपना खून निकलवाकर प्लास्टिक के दोने में एकत्रित किया। उस खून से यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पत्र लिखा। पत्र में राष्ट्रपति से यूजीसी के नए नियमों को तुरंत समाप्त करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
खून से खत लिखते भारतीय किसान यूनियन (भानु) के अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव राम ठाकुर
- फोटो : स्वयं
विस्तार
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में 28 जनवरी को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव राम ठाकुर ने राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन
राम ठाकुर ने बताया कि 28 जनवरी की सुबह उन्होंने अपने घर पर चिकित्सक को बुलाया और अपना खून निकलवाकर प्लास्टिक के दोने में एकत्रित किया। उस खून से यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पत्र लिखा। पत्र में राष्ट्रपति से यूजीसी के नए नियमों को तुरंत समाप्त करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
राम ठाकुर का कहना है कि वह छात्रों के साथ किसी भी जाति विशेष के भेदभाव के खिलाफ हैं। केंद्र सरकार को इस कानून में तत्काल बदलाव करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कानून में बदलाव नहीं किया गया, तो सवर्ण समाज सड़कों पर उतरकर इसका कड़ा विरोध करेगा। इस मौके पर शिवा ठाकुर, रजत ठाकुर, दिनेश ठाकुर, अमरसिंह, केके शर्मा, सत्येंद्र सिंह आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
