{"_id":"69612cad12c6096d9f036974","slug":"a-house-caught-fire-due-to-a-short-circuit-in-garh-umrao-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, घरेलू सामान जलकर हुआ राख, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, घरेलू सामान जलकर हुआ राख, लाखों का नुकसान
Fri, 09 Jan 2026 09:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 09 Jan 2026 09:58 PM IST
सार
अचानक किसी विद्युत तार में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क उठी। आग ने देखते ही देखते घर में रखे सोफा, फ्रिज, पंखा, टीवी सहित अन्य घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
आग से जलकर राख हुआ फ्रिज
- फोटो : संवाद
विस्तार
सादाबाद के गांव गढ़ उमराव में 8 जनवरी को एक मकान में विद्युत तार में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि मकान में रखा काफी घरेलू सामान और विद्युत उपकरण इसकी चपेट में आ गए और जलकर राख हो गए। इस घटना में मकान स्वामी को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
गांव गढ़ उमराव निवासी रनवीर पुत्र थान सिंह ने बताया कि 8 जनवरी को वह अपने मकान में मौजूद थे। इस दौरान अचानक किसी विद्युत तार में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क उठी। आग ने देखते ही देखते घर में रखे सोफा, फ्रिज, पंखा, टीवी सहित अन्य घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित रनवीर ने बताया कि आग से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन