{"_id":"689186db37fa1e6fd401c43f","slug":"a-farmer-found-unconscious-on-the-farm-died-during-treatment-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खेत पर बेहोश मिला किसान, उपचार के दौरान हुई मौत, चिकित्सक विषाक्त खाने की कह रहे बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खेत पर बेहोश मिला किसान, उपचार के दौरान हुई मौत, चिकित्सक विषाक्त खाने की कह रहे बात
Tue, 05 Aug 2025 09:52 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 05 Aug 2025 09:52 AM IST
सार
किसान राजकुमार अपने घर से खेत पर गए थे। वह वापस घर नहीं आए। ग्रामीणों को उनका शव खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजन और पुलिस के पहुंचने के बाद उनको अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक किसान राजकुमार
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सासनी कोतवाली अंतर्गत गांव गढ़ौआ में 45 वर्षीय किसान 4 अगस्त को घर से खेत पर जाने की बात कह कर गया था। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उनको काफी तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। गांव सठिया की तरफ से आ रहे ग्रामीणों ने किसान को वन के खेत में पड़ा देखा।
विज्ञापन
जिसकी सूचना ग्रामीणों ने उसके परिजनों को दी। सूचना पर परिजन घटनास्थल पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। कोतवाली पुलिस भी वहां पर पहुंच गई। बेहोशी की हालत में किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसको मृतक घोषित कर दिया गया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक ने अपने पीछे दो बेटे, एक अविवाहित 14 साल की बेटी एवं पत्नी को बिलखते छोड़ा है। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 अगस्त को किसान राजकुमार पुत्र गिर्राज सिंह अपने घर से खेत पर गए थे। वह वापस घर नहीं आए। ग्रामीणों को उनका शव खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजन और पुलिस के पहुंचने के बाद उनको अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार मौत विषैला पदार्थ खाने से हुई है।
विज्ञापन