{"_id":"6a7791aa268af9d5ff0af7c8","slug":"a-dog-bit-three-children-in-24-hours-hathras-news-c-64-1-sali1007-103339-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कुत्ते ने 24 घंटे में तीन बच्चों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कुत्ते ने 24 घंटे में तीन बच्चों को काटा
Sun, 09 Aug 2026 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
कस्बे के आर्य समाज रोड सहित आसपास के इलाकों में एक कुत्ते का आतंक है। पिछले 24 घंटे के भीतर यह कुत्ता तीन बच्चों को काट चुका है, जिससे अन्य लोगों की चिंता बढ़ गई है।
लोगों का कहना है कि कुत्ता आए दिन लोगों पर हमला कर रहा है। बारिश के मौसम में कुत्ते के आक्रामक होने से छोटे बच्चों पर हमले की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।
शनिवार को 24 घंटे के अंदर एक ही परिवार के तीन बच्चों पर इस कुत्ते ने हमला किया। परिजन बच्चों को एआरवी (एंटी रेबीज वैक्सीन) की डोज लगवाने के लिए शनिवार दोपहर मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां बच्चों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
आर्य समाज रोड निवासी दिव्यांशी ने बताया कि उसे, उसकी बहन वंशिका और छोटे भाई नितिन को काले कुत्ते ने काट लिया। बागला जिला अस्पताल के फिजिशियन डाॅ. अवधेश कुमार ने बताया कि कुत्ते के काटने पर जख्म को 20 मिनट तक बहते हुए पानी में साबुन से धोएं। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क कर तुरंत एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाएं।