फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A day before Rakshabandhan and Independence Day, the markets were scattered

रक्षाबंधन व स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बाजारों में बिखरी रौनक

Thu, 15 Aug 2019 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
A day before Rakshabandhan and Independence Day, the markets were scattered
रक्षाबंधन व स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बाजारों में बिखरी रौनक
विज्ञापन

बसों, ट्रेनों में जमकर उमड़ी भीड़, मिठाई और राखियों की खूब हुई बिक्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बाजारों से लेकर रोडवेज बसों और ट्रेनों में काफी भीड़ उमड़ी। बाजार पूरे दिन गुलजार रहे। राखियों से लेकर मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। इस दौरान पूरे दिन बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही।
गुरुवार को रक्षाबंधन के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व भी है। ऐसे में पूरे दिन बाजारों में काफी भीड़ रही। बहनें अपने भाइयों के लिए राखियों की दुकान पर राखियां लेती नजर आईं। मिठाइयों की दुकान पर सबसे ज्यादा घेवर की बिक्री हुई। पूरे दिन रोडवेज बसों और ट्रेनों में धक्का-मुक्की होती रही। आवागमन के अन्य साधन भी हाउसफुल रहे।
विज्ञापन

त्योहार से पहले डग्गेमार वाहनों ने भी जमकर चांदी काटी। वहीं स्वतंत्रता दिवस को लेकर भी बुकसेलरों व अन्य दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। तिरंगे झंडे आदि की जमकर बिक्री हुई। स्कूल-कॉलेजों व अन्य संस्थाओं में राष्ट्रीय पर्व की तैयारी के लिए जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed