हसायन विकास की ग्राम सभा पोरा में रविवार को अलीगढ़ मंडल कमिश्नर अजयदीप सिंह व डीएम पीके लक्षकार ने पांच घंटे ग्रामीणों के साथ बिताए। कमिश्नर ने गांव के पूर्व माध्यमिक स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा की गई कार्यक्रमों की प्रस्तुति को सराहा। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एक लेखपाल और एक सफाई कर्मी के निलंबन का निर्देश दिया। कार्यक्रम स्थल के बाहर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टाल लगे थे । इस दौरान 30 ग्रामीणों को आवास के प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त, डीएम व पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने किया। इसके पूश्चात राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं बेटियों के कल्याण के लिये लगाये स्टाल पर जाकर 5 गर्भवती महिलाओं पुष्टाहार सामग्री फल कपड़े की डलिया प्रदान कर गोद भराई की। इसके बाद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका योजना, श्रम विभाग द्वारा लेबर पंजीकरण, कौशल प्रशिक्षण, विकलांग पेंशन, स्वच्छ भारत कार्यक्रम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन आदि पर लगी स्टालों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति पेश की। सभी छात्र छात्राओं पुरस्कार दिए गए। चौपाल में ग्रामीणों ने अनेक प्रकार की परेशानियों को कमिश्नर के मध्य रखा। जिन्हें लेकर कमिश्नर ने संबंधित विभाग के अधिकारी सवाल जवाब किए। गांव के शमशान का पट्टा पूर्व में तैनात लेखपाल ने कर दिया था। उसकी जांच कर लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिये। एक सफाई कर्मी को भी निलंबित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में एसडीएम रामजी मिश्रा, सीओ डॉ राजीव कुमार सिंह, पूर्व विधायक यशपाल सिंह, चौहान, हसायन ब्लाक प्रमुख पति सुमंत सिंह चौहान एवं अन्य का स्वागत किया गया। इस मौके पर केके राघव, खमेन्द्र जादौन प्रधान, शैलू यादव, वीरपाल सिंह यादव, संतोष चोहान, सुरेन्द्र सिंह पुण्ढीर आदि मौजूद रहे।