फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A 10-month-old child died due to milk getting stuck in his windpipe

Hathras News: सांस नली में दूध फंसने से 10 माह के मासूम की मौत

Thu, 03 Jul 2025 02:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 03 Jul 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
A 10-month-old child died due to milk getting stuck in his windpipe
गांव खिटौली में मंगलवार रात 10 माह के मासूम हर्ष की सांस नली में दूध फंसने से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन





हर्ष खिटौली निवासी अमित कुमार का बेटा था। परिजनों के अनुसार मंगलवार रात करीब तीन बजे उसे मां ने दूध पिलाकर सुलाया था। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और हाथ-पैर ठंडे होने लगे। परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंचे, वहां उन्हें उसे जिला अस्पताल लेकर जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन




परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंच, यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ था, दूध पीने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन





चिकित्सक गोपाल वर्मा ने बताया कि बच्चे को देखने से प्रतीत हो रहा था कि उसकी सांस नली में दूध अटक गया था, जिसके चलते सांस लेने की समस्या हुई होगी और मृत्यु हो गई।

केस नंबर 1 -

11 जनवरी की सुबह दूध पीने के बाद अचानक ढाई माह के हिमांशु की तबीयत बिगड़ गई। परिजन अचेत हालत में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

केस नंबर 2 -

19 अक्टूबर की दोपहर को इगलास क्षेत्र के धौरिया में ढाई माह के मासूम रवि को मां दूध पिलाकर लेटाया था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।


यह बरतें सावधानी

-बच्चे को लिटाकर दूध पिलाने से परहेज करना चाहिए।

-दूध पिलाते समय बच्चे का सिर पैरों से ऊंचा रखें।

-दूध पिलाकर बच्चे को उठाकर कंधे से लगाकर पीठ पर थपकियां दें।

-यह भी सुनिश्चित जरूर करें कि बच्चा दूध पीकर डकार जरूर लें।

-अगर बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो तो तुरंत डाॅक्टर से संपर्क करें।

-सांस लेते समय आवाज आने पर भी ध्यान रखें, बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाएं।

----

हार्ट अटैक से युवक की मौत

हाथरस। नगला खिरनी के रहने वाले शराफत (45) की बुधवार को सुबह करीब आठ बजे घबराहट शुरू हुई। परिजन उपचार के लिए उन्हें लेकर जिला अस्प्ताल पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक और परिजनों ने बताया कि उन्हें हार्टअटैक आया था। हार्टअटैक के चलते मृत्यु हुई है। रोते-बिलखते परिजन शव को लेकर घर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed