फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   मां ने अबोध बेटे को हटाया रास्ते से!

मां ने अबोध बेटे को हटाया रास्ते से!

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Hathras
Hathras Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। यह कहा गया है कि मां के दिल जैसा कोई दिल नहीं, लेकिन रंग बदलते जमाने में मां के ऊपर भी आरोप लगने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला फिलहाल चर्चा में आया है। निकटवर्ती गांव नगला तंदुला के एक बुजुर्ग ने यह शिकायत की है कि उसकी पुत्रवधु ने इश्क में बाधक बनने पर अपने ही बेटे को मार दिया। इस बुजुर्ग ने कहा है कि उसकी पुत्रवधू ने चार साल पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। उसके बाद वह अपने मायके चली गई। शिकायत के मुताबिक वहां उसका एक युवक से प्रेम हो गया। वहां इस महिला ने अपने पिता और भाई की मदद से अपने अबोध चार साल के बच्चे की हत्या कर उसे दफना दिया। घटना अगस्त महीने की बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने इस पूरे मामले को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की है। बताते हैं कि इस बुजुर्ग ने न्यायालय में इस मामले को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है। बहरहाल, यदि इस पूरे मामले में थोड़ी सच्चाई है तो जहां आज मदर्स डे पर लोग मां अपने बच्चे और बच्चे अपनी मां के लिए बेहद जज्बाती हो जाएंगे, वहीं इस तरह का प्रकरण मां शब्द को बदनुमा भी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed