फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   एक्सईएन और जेई के घर हंगामा

एक्सईएन और जेई के घर हंगामा

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Hathras
Hathras Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। बिजली संकट से बेहाल लोगों का सब्र अब जवाब देने लगा है। शहर के गली रेवाड़पुरा और तबेला में तीन दिनों से अर्थवायर टूटने से बिजली संकट झेल रहे लोगों का गुस्सा शुक्रवार की रात को फूट पड़ा। दर्जनों लोग पहले अवर अभियंता के आवास पर जमकर हंगामा किया। उसके बाद अधिशासी अभियंता प्रथम के घर पर भी जमकर हाय-तौबा मचाई। इन लोगों की एक्सईएन से तीखी नोक-झोंक हुई, जिससे रात में मुरसान गेट इलाके में अच्छा-खासा हंगामा खड़ा हो गया। बाद में यह लोग यह चेतावनी देकर चले आए कि अर्थवायर सही नहीं हुई तो वह फिर यहां आकर धरना देंगे। शहर की गली तबेला विद्युत लाइन की अर्थवायर टूटकर गिर गई थी, जिससे इलाके में वोल्टेज फ्लेक्चुएशन की समस्या खड़ी हो गई है। लोगों की मानें तो उन्होंने इसकी सूचना सब स्टेशन पर उसी दिन रात को दे दी थी, लेकिन आज तक इसे सही नहीं कराया गया। इससे घरेलू उपकरण काम नहीं कर पा रहे हैं। भीषण गरमी में बिना कूलर और पंखे की हवा के उनकी हालत खराब हो गई है। पानी का भी संकट झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात मोहल्ले के लोग शिकायत लेकर पहले मुरसान गेट पर अवर अभियंता के घर पहुंचे और उनका दरवाजा खटखटाया। घर से जवाब मिला कि जेई साहब बीमार हैं। वह बात करने नहीं आ सकते। यह सुनकर लोगों का पारा चढ़ गया और उन्होंने वहां हंगामा शुरू कर दिया। जेई ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी, लेकिन पुलिस से पहले ये लोग अधिशासी अभियंता के घर पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। शोरशराबा सुनकर एक्सईएन बाहर निकल आए। इन लोगों की एक्सईएन से भी तड़का-भड़की हो गई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। एक्सईएन ने इनकी पूरी बात सुनी और जेई से भी इस बारे में बात की तो पता चला कि वाकई अर्थवायर सही नहीं हो पाई। उन्होंने इन लोगों को आश्वस्त किया कि शनिवार की सुबह अर्थवायर सही करा दी जाएगी। तब ये लोग वहां से हटे। शनिवार की सुबह विद्युत टीम ने अर्थवायर सही कर इलाके की सप्लाई बहाल कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed