{"_id":"7436","slug":"Hathras-7436-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गेमारी की तो कटवा दिए पायदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गेमारी की तो कटवा दिए पायदान
Hathras
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। डग्गेमार मार वाहनों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने बृहस्पतिवार को पायदान कटवाओ अभियान चलाया। एसपी के निर्देश पर टीएसआई ने शहर भर में कई डग्गेमार वाहनों के पायदान कटवाए और चालकों को हिदायत देकर छोड़ दिया। इस अभियान से डग्गेमारी करने वाले वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। गौर हो कि डग्गेमारी करने वाले चालक वाहन के अंदर तो भूसे की तरह सवारियां भरते ही हैं।इसके अलावा वाहन के पीछे लगे पायदान भी सवारियों की जान जोखिम में डालकर यात्रा करवाते हैं। ऐसे वाहनों से अब तक कई बार लोगों की जान पर भी बन आई है। इतना ही नहीं,डग्गेमारी करने वाले यात्रियों से मनमाना पैसा भी वसूलते हैं। डग्गेमार वाहनों की इन्हीं मनमानियों पर रोक लगाने के लिए बृहस्पतिवार को प्रशासन ने अभियान चलाया। आगरा रोड, मथुरा रोड, अलीगढ़ रोड और सिकंदराराऊ रोड पर ट्रैफिक कर्मचारी काफी मुस्तैद रहे। ट्रैफिक पुलिस वालों ने सभी डग्गेमार वाहन को रोक लिया तथा कटर मशीन से उसके पायदान कटवाए लिए। इसमें अधिकतर टाटा मैजिक शामिल हैं। इस मामले में टीएसआई जगवीर सिंह यादव का कहना है कि डग्गेमारी करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया गया है, जो भी वाहन पायदान लगाकर सवारियां ढोएगा उसका पायदान कटवा दिया जाएगा। यदि इसके बाद भी दोबारा ऐसी हरकत करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन