{"_id":"7435","slug":"Hathras-7435-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताले बढ़ाए तो काटा दरवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताले बढ़ाए तो काटा दरवाजा
Hathras
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। चोर भी कम चालक नहीं होते हैं। 18 महीने पहले जिस दुकान में ताले तोड़कर चोरी की थी अब उसका दरवाजा काटकर वारदात को अंजाम दे दिया। ऐसा इसलिए किया, क्योंकि दुकानदार ने तालों की संख्या बढ़ा दी। नगर की पुरानी सब्जी मंडी के मार्केट स्थित प्रोविजन स्टोर की किबाड़ काटकर 20 हजार रुपये नगद और हजारों के सामान पार कर दिए। अशोक कुमार पुत्र लोकमन की सब्जी मंडी मार्केट में प्रोविजन स्टोर है। बुधवार की रात अशोक ने सामान्य रूप से दुकान बंद की। रात में अज्ञात चोरों ने साइड से दुकान की किबाड़ काट दी, जबकि किबाड़ में छह ताले लगे हुए थे। सुबह राहगीरों ने अशोक को सूचना दी कि दुकान के किबाड़ कटे हैं तथा सामान बिखरा पड़ा है। उसने आकर देखा तो पाया कि चोरों ने गल्ले से बीस हजार रुपये नगद और हजारों रुपये के शैंपू, आंवला तेल, सिगरेट आदि चुरा ली। कोतवाली में सूचना पर पुलिस ने आकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। अशोक ने बताया कि 18 महीने पहले भी चोराें ने दुकान के ताले काटकर हजारों की चोरी की थी। उसने सुरक्षा की दृष्टि से तालों की संख्या बढ़ा दी, लेकिन इस बार चोरों ने किबाड़ ही काट कर दी। अज्ञात बदमाशों के खिला
विज्ञापन