{"_id":"7368","slug":"Hathras-7368-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन जाम से ‘सिसका’ हाथरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दिन जाम से ‘सिसका’ हाथरस
Hathras
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। शुक्रवार को दोपहर से लेकर शाम तक शहर जाम के झाम से जूझा। शहर के बीचों-बीच एनएच पर एक ट्रक खराब हो जाने की वजह से लोगोें के सामने जाम की गंभीर समस्या पैदा हो गई। पहले तो ट्रक खराब होने की वजह से जाम लगा और फिर घंटों लोगों को ’परंपरागत’ जाम का सामना करना पड़ा। घंटों वाहनों की लंबी-लंबी कतारें इस रोड पर लगी रहीं। ट्रैफिक चला भी तो रेंग-रेंग कर। देर शाम तक इस रोड पर शहर में यही स्थिति बनी हुई थी। न केवल तालाब चौराहा बल्कि शहर के अन्य चौराहों पर भी जाम की वजह से लोग परेशान रहे। शुक्रवार की दोपहर अलीगढ़ से आगरा जा रहा एक ट्रक एकाएक तालाब रेलवे क्रासिंग के निकट खराब हो गया। इसकी वजह से इस रोड पर जाम लग गया। वैसे भी इस शहर में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्र्रीय राजमार्ग से सबसे ज्यादा ट्रैफिक गुजरता है और यहां पूर्वोत्तर रेलवे का फाटक दिन में आधा दर्जन बार बंद होता है। ऐसे में जाम जैसे हालात वैसे ही रहते हैं। यह ट्रक जब खराब होकर जाम में फंस गया तो इसे वहां से निकालने में करीब आधा घंटा लग गया। उसके बाद सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। इसी बीच वहां दो ट्रेनें गुजरी तो फाटक बंद हो गया। ट्रक की वजह से लगा जाम तो खुल गया, लेकिन फिर रेलवे फाटक की वजह से जाम लग गया और हालात गंभीर हो गए।
इसका खामियाजा लोगों को दोपहर 12 बजे से लेकर शाम तक उठाना पड़ा। पूरे दिन एनएच पर वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। इस जाम की वजह से बरेली-मथुरा मार्ग पर भी कई चौराहों पर जाम लगा। दिन भर ट्रैफिक चला भी तो रेंग-रेंग कर।
विज्ञापन
इसका खामियाजा लोगों को दोपहर 12 बजे से लेकर शाम तक उठाना पड़ा। पूरे दिन एनएच पर वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। इस जाम की वजह से बरेली-मथुरा मार्ग पर भी कई चौराहों पर जाम लगा। दिन भर ट्रैफिक चला भी तो रेंग-रेंग कर।
विज्ञापन