{"_id":"7-22272","slug":"Hathras-22272-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ खंदौली के खिलाफ एएसपी हाथरस करेंगे जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ खंदौली के खिलाफ एएसपी हाथरस करेंगे जांच
Hathras
Updated Thu, 30 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। हत्या के एक मामले को गंभीरता से नहीं लेने और खुद मौके पर नहीं जाने पर आईजी जोन ने सीओ खंदौली के खिलाफ अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस को विभागीय जांच सौंपी है। आगरा के थाना खंदौली के गांव पैतीखेंड़ा निवासी शैतान सिंह ने अपने पुत्र की हत्या कर शव को नाले में फेंके जाने के संबंध में आईजी आगरा जोन के यहां शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। इस पर आईजी जोन ने एसएसपी आगरा को यह शिकायत पत्र इस निर्देश के साथ भेजा कि वह संबंधित क्षेत्राधिकारी को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराएं। इस पर आईजी को एसएसपी आगरा के यहां से जांच आख्या मिली। उससे यह बात सामने आई कि सीओ खंदौली खुद मौके पर नहीं गए और उन्होंने इस मामले में लापरवाही बरती। थानाध्यक्ष के माध्यम से ही जांच करा ली और जांच आख्या एसएसपी आगरा को भेज दी। इसे आईजी ने बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने इसे लापरवाही व उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना मानते हुए सीओ खंदौली के खिलाफ एएसपी हाथरस को जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन