फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   लक्ष्य चार हजार, जरूरतमंद 73 हजार

लक्ष्य चार हजार, जरूरतमंद 73 हजार

Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
Hathras Updated Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। जिलाधिकारी शमीम अहमद खान ने समाजवादी पेंशन योजना का विधिवत रूप से संचालन कराने के लिए मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने प्राप्त आवेदन एवं सत्यापन रिपोर्ट में मिले पात्र एवं उनके सापेक्ष शासन से प्राप्त लक्ष्यों के बारे में विचार-विमर्श किया। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना समाजवादी पेंशन जिले में सत्यापन के बाद सही तरह नहीं चल पा रही है। इसकी प्रमुख वजह यह है कि शासन ने इसके लिए चार हजार के आसपास लक्ष्य तय किया है, किंतु योजना में 73 हजार से अधिक जिले में आवेदन प्राप्त हुए हैं। डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों को लगाकर इसमें सत्यापन का कार्य भी कराया, किंतु जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा किए गए सत्यापन के बाद भी शासन से प्राप्त लक्ष्य से कई गुना पात्रों की संख्या सामने आ रही है। इसके कारण जिला प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि जिन आवेदकों को सत्यापन में पात्र पाया गया है। उनके आवेदनों को अब किस आधार पर निरस्त किया जाय। इसे लेकर जिला स्तरीय अधिकारी कोई तोड़ नहीं निकाल पा रहे हैं। अधिकारियों ने इसे लेकर शासन स्तर पर भी वार्ता की है, किंतु इसका कोई हल नहीं निकल रहा। सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, पीडी उग्रसेन पांडेय, डीडीओ आरसी सक्सेना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed