फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   फाइनल मैच में बागला ने मारी बाजी

फाइनल मैच में बागला ने मारी बाजी

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
Hathras Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। बागला कॉलेज के मैदान पर गिर्राज किशोर सौंखिया की स्मृति में जनपद भर के विद्यालयों के खिलाड़ियों के बीच विशाल टी-ट्वेंटी स्कूल चैंपियन लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। क्रिकेट टूर्नामेंट में जनपद भर के 16 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। रविवार को मैदान पर बागला इंटर कॉलेज व ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल के बीच फाइनल मैच खेला गया। ब्राइट कैरियर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 96 रन बना कर 97 रनों का लक्ष्य अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम के समक्ष रखा। जवाब में खेलने आई बागला कॉलेज की टीम ने सात विकेट खोकर 17 ओवर में ही लक्ष्य पूरा कर लिया। टीम के विजयी होने पर मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मैच में चौका व छक्का मारने वाले हर खिलाड़ी को नकद पुरस्कार भी दिए गए। मैच में अंपायरिंग सिद्धार्थ शर्मा व सौरभ चंद्रा ने व स्कोरिंग शेखर कश्यप व कमेेंट्री गोपाल पौनिया ने की। फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आफताब दिया गया। टूर्नामेंट में सबसे बेहतर खेलने वाले आफताब को ही मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। आयोजकों ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट में सहयोग करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में प्रमुख रूप से पूर्व क्रिकेटर राजेश शर्मा, ब्रजेश पटेल, पदम लाल, पवन शर्मा, मुकेश जैन, राघवेंद्र गुप्ता, गौरव पचौरी के अलावा पूर्व पालिकाध्यक्ष अगम प्रिय सत्संगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed