फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   हाथ फैलाना बंद करें, देश सेवा में जुटें

हाथ फैलाना बंद करें, देश सेवा में जुटें

Sun, 19 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
Hathras Updated Sun, 19 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ (हाथरस)। पूर्व सेनाध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल बीके सिंह ने कहा कि हम दो जगह हाथ फैलाते हैं। एक ऊपर वाले के सामने तो दूसरे सरकार के सामने। अब देशवासी हाथ फै लाना बंद कर दें और अपनी ताकत को पहचान कर राष्ट्र निर्माण के काम में जुट जाएं। वर्तमान सरकार देश को एक नए मार्ग पर ले जा रही है, जहां सबके लिए विकास और सब कुछ होगा। समाज के लिए वास्तविक काम मिलकर चलने से ही होगा। जनरल सिंह यहां कचौरा क्षेत्र के गांव सुम्मेरपुर में आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि की हैसियत से बोल रहे थे। जनरल ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि देश के लिए कुछ किया जाए। अगर हर देशवासी देश के लिए कुछ करेगा तो वह दिन दूर नहीं, जब समस्याएं नजर ही नहीं आएंगी। आज पूरी दुनिया की निगाहें भारत की तरफ लगी हुई हैं। पूरे विश्व को नजर आने लगा है कि भारत अब वो नहीं है, जो कभी हुआ करता था। देश में पूर्ण बहुमत वाली सरकार आ गई है, जो हर तरह के राष्ट्रहित के निर्णय लेने में चूक नहीं करेगी। सिंह ने कहा कि 42 वर्ष सेना की सेवा करने के बाद राजनीति में आकर दोबारा देश सेवा को मौका मिला है। नेत्र शिविर के संदर्भ में कहा कि यह बड़ा पुनीत कार्य है। इसके लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं। पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने कहा कि जिन लोगों में संस्कार हाते हैं, वे ही ऐसे कार्य करते हैं। संस्कार परिवार से आते हैं, धन से नहीं। आप कितना भी धन खर्च कर लें, संस्कार नहीं पा सकेंगे। सांसद राजेश दिवाकर ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे ऐसे कार्यक्रम में आने का अवसर मिला। ऐसी ही संस्था समाजसेवा को अच्छी तरह अंजाम देती हैं। फतेहपुर सीकरी की पूर्व संासद सीमा उपाध्याय ने कहा कि मयंक शर्मा की स्मृति में जो कार्य किया गया है, वो अति सराहनीय है। नेत्रों को ज्योति प्रदान करने से ज्यादा पुनीत कार्य कोई नहीं हो सकता है। वृंदावन के संत हरिबोलदास ने कहा कि सैकड़ों लोग दीपावली पर नई आंखों से रोशनी देखेंगे। यह उनके लिए अमूल्य क्षण होंगे। उमा आयुर्वेद भवन में शनिवार को स्वर्गीय कृष्ण लाल शर्मा चेरीटेबिल ट्रस्ट और कल्याणं करोति मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में 426 मरीजों का चयन निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed