फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ट्रायल के बाद चुनी अंडर 14 और 17 क्रिकेट टीम

ट्रायल के बाद चुनी अंडर 14 और 17 क्रिकेट टीम

Sun, 19 Oct 2014 05:30 AM IST
Hathras
Hathras Updated Sun, 19 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। माध्यमिक शिक्षा विभाग की अलीगढ़ में होने वाली मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हाथरस की अंडर 14 और अंडर 17 टीमों का पीबीएएस इंटर कॉलेज के मैदान पर शनिवार को ट्रायल हुआ। इसमें खेल शिक्षकों ने विद्यार्थियों को क्रिकेट खिलाकर प्रतिभावान विद्यार्थियों का चयन किया।ट्रायल का शुभारंभ करते हुए पीबीएएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राधेश्याम वार्ष्णेय ने कहा कि जिले की खेत प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से टीम का चयन किया जाएगा, जिससे यह टीम अन्य जिलों की टीमों को मात देकर जिले का नाम रोशन कर सकें। खेल शिक्षकों ने अंडर 17 टीम में पीबीएएस इंटर कॉलेज के छात्र राहुल कुमार, सचिन कुमार, विकास कुमार, जीतू द्विवेदी और सीएलआरएन सेकसरिया इंटर कॉलेज के विकास कुमार, प्रशांत कुमार, केएल जैन इंटर कॉलेज के छात्र विकास कुमार, नवनीत कुमार, सरस्वती इंटर कॉलेज हाथरस के छात्र अजीत कुमार, वसीम अली, एमआई इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ के छात्र सकलेन, सचिन नागर एवं जीएसएएस इंटर कॉलेज के छात्र मोहित कुमार, मोहन लाल आदर्श इंटर कॉलेज सादाबाद के छात्र सौरभ कुमार, राजकीय हाईस्कूल मढ़ापिथू के छात्र देवांत कुमार, अक्रूर इंटर कॉलेज हाथरस के छात्र गौरव का चयन किया गया।अंडर 14 की टीम में सरस्वती इंटर कॉलेज हाथरस के छात्र गौरव शर्मा, अरुण, कन्हैया, शैलेंद्र, सौरभ, अंकित, दीपक, दीपक द्वितीय और अरविंद चुने गए। पीबीएएस इंटर कॉलेज के छात्र शुभम कश्यप, सुधाकर अभय, मोहित सैनी, शिवम गहलौत, गगन कुमार एमएलडीवी इंटर कॉलेज के छात्र तरुण शर्मा व एसएसबी इंटर कॉलेज नगला सड़क के छात्र अनुज पाराशर को चुना गया। पूरे दिन हुए इस ट्रायल में क्रीड़ा प्रभारी मनोज शर्मा, अतुल कुमार वर्मा, होरीलाल वर्मा, जहांगीर हाशमी, अरविंद पाठक, आशीष द्विवेदी, जय शर्मा, शिव शंकर शर्मा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed