{"_id":"7-22076","slug":"Hathras-22076-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार पर जाम से लोग हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार पर जाम से लोग हलकान
Hathras
Updated Fri, 17 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। त्योहारों के मौसम में शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। भीड़ भरे बाजारों में पैर रखना तक मुश्किल हो रहा है। प्रशासन इन बाजारों में नो एंट्री की व्यवस्था भी लागू नहीं कर पा रहा है, जिससे पूरे दिन शहर के बाजारों में जाम के हालात बने रहते हैं। लोगोें को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यूं तो शहर के मुख्य बाजारों में सामान्य दिनों में भी हर समय जाम की स्थिति रहती है, लेकिन दिवाली पर्व को लेकर इन दिनों बाजार में खरीदारों की भीड़ टूट पड़ी है। यह भीड़ बाजारों सहित अन्य मार्गाें को भी प्रभावित कर रही है। शहर के पंजाबी मार्केट, घंटाघर चौराहा, रामलीला मैदान बाजार, सरकूलर रोड, बागला मार्ग, सर्राफा बाजार, नजिहाई बाजार, नया गंज आदि में सुबह से लेकर शाम तक लोगों को जाम के हालातों से जूझना पड़ रहा है। इन बाजारों में दुकानदारों ने सड़कों पर सामान सजाकर सड़कों पर अतिक्रमण कर लिया है। इससे समस्या और अधिक बढ़ गई है। इधर, इन बाजारों में तिपहिया व चौपहिया वाहनों की एंट्री भी बेधड़क हो रही है, जिससे समस्या और अधिक जटिल हो गई है। प्रशासन ने भी अभी तक इस स्थिति की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। खरीदारी करने बाजार में आ रहे लोगों को सुबह से शाम तक इस समस्या की वजह से जाम के झाम से रू-ब-रू होना पड़ रहा है। गुरुवार को बाजारों में पूरे दिन लोग जाम से जूझते नजर आए।