{"_id":"7-20525","slug":"Hathras-20525-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड्ड में पलटी स्कूली बस, आधा दर्जन बच्चे जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड्ड में पलटी स्कूली बस, आधा दर्जन बच्चे जख्मी
Hathras
Updated Fri, 01 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद (हाथरस)। कस्बे के बहरदोई मार्ग पर तेज गति से जा रही स्कूली बच्चों से भरी एक बस गुरुवार को सड़क किनारे एक खड्ड में पलट गई। बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर भी बस की ओर दौड़ पडे़। आनन-फानन बस में फंसे स्कूली बच्चों को बाहर निकाला गया। इनमें से कुछ बच्चों का उपचार गांव में ही कराया गया, जबकि कु छ बच्चों को अभिभावक सीएचसी पर ले आए।
कस्बे के मुरसान रोड स्थित आसाराम बापू पब्लिक स्कूल की एक बस गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे गांव सलेमपुर, बहरदोई आदि गांवों से बच्चों को लेने गई थी। जब यह बस सादाबाद से सलेमपुर रोड और सलेमपुर से बच्चों को लेते हुए बहरदोई की तरफ जा रही थी, इस दौरान बीच रास्ते में यह हादसा हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक बस चालक काफी तेज गति से बस को चला रहा था। तेज स्पीड के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। बस में यूकेजी से लेकर कक्षा 8 तक के करीब 25 बच्चे सवार थे। इन बच्चों में से टिंकू चौधरी और पुनीत कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी सलेमपुर, काजल चौधरी पुत्री हरिओम उर्फ भूरा निवासी सलेमपुर, यति पुत्री राजकुमार, जतिन कुमार पुत्र रोहिताश कुमार सहित कई बच्चे घायल हो गए। इधर, कई बच्चों के अंदरूनी चोटें आई हैं। घटना के बाद चालक बस को छोड़कर मौके से भाग गया। घटना स्थल पर अभिभावक और ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। अभिभावक अपने अपने बच्चों को उपचार के लिए ले गए।