फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   बारिश में मौत के खौफ में जीते हैं बाशिंदे

बारिश में मौत के खौफ में जीते हैं बाशिंदे

Tue, 06 May 2014 05:30 AM IST
Hathras
Hathras Updated Tue, 06 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। शहर के वार्ड संख्या 2 के बाशिंदे समस्याओं से जूझ रहे हैं। वार्ड में अधिकांश गलियाें का निर्माण तो हो गया है, लेकिन नालियों से सिल्ट निकलने के बाद कई-कई दिनों तक नहीं उठाई जा रही है। भीषण गर्मी में क्षेत्र में हैंडपंप खराब पडे़ हैं। लोग बड़ी मुश्किल से जरूरत भर पानी का इंतजाम कर पाते हैं। गंदगी और जलभराव से यहां के लोग परेशान हैं। कई क्षेत्रों में विद्युत के जर्जर तार और पोल हादसे का सबब बने हुए हैं। घरों के ऊपर जर्जर विद्युत पोल झुक गए हैं। बारिश में घरों में करंट आता है। नाला निर्माण न होने के चलते जलभराव की समस्या विकराल रूप ले चुकी है।
विज्ञापन

डेढ़ साल से बंद सुलभ शौचालय
नवीपुर खुर्द नई बस्ती में कई साल पहले लोगों की सुविधा के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा सुलभ शौचालय का निर्माण कराया गया था, लेकिन डेढ़ साल से यह सुलभ शौचालय बंद पड़ा है। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो इसमें लगी सबमर्सिबल पंप और अन्य सामान को यहां पालिका के ही लोग निकाल कर ले गए। इस समय इस पर ताला लटका हुआ है। इस बंद शौचालय को चालू कराने के लिए अभी तक किसी ने प्रयास नहीं किए हैं।
विज्ञापन

पेयजल संकट से जूझ रहे हैं लोग
वार्ड में यदि पेयजल संकट की बात करें तो सभासद के मुताबिक में 21 हैंडपंप लगे हुए हैं, जिनमें से 19 चालू हैं और 2 हैंडपंप खराब पड़े हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जो नल खराब पड़े हैं, वह काफी समय से ठीक नहीं कराए गए हैं और जो नल चालू हैं, उनमें घंटों हत्था मारने के बाद काफी समय बाद पानी निकलता है। छोटे से वार्ड में दर्जनों नल होने के बावजूद लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर तार-पोल दे रहे हादसों को न्योता
वार्ड में जर्जर विद्युत तार और विद्युत पोलों से कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। वार्ड में अधिकांश स्थानों पर जर्जर तार काफी नीचे तक लटके हुए हैं। कई लोहे के विद्युत पोल गलकर कमजोर हो गए हैं। कुछ में तो लोहे की एंगिल लगाकर साध दिए गए हैं, लेकिन कई जर्जर हैं। हाइटेंशन लाइन भी कई घरों के ऊपर से होकर गुजर रही है। विद्युत पोल जर्जर होकर मकानों की बाउंड्री से सध गए हैं। बारिश से घरों में करंट आता है।
न सफाई होती है, न सिल्ट उठाते कर्मचारी
सफाई व्यवस्था की यदि बात करें तो स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि सफाई कर्मचारी न तो नियमित सफाई करने आते हैं और न ही नाले-नालियों की सिल्ट निकालने के बाद उठाई जाती है। वार्ड में कई स्थानों पर सफाई न होने से जलभराव और कीचड़ है। कई स्थानों पर नालियां टूटी पड़ी हैं। भीषण बदबू से लोग परेशान हैं। कुछ क्षेत्र काफी नीचे हैं, जिससे वहां हल्की बारिश होने पर ही घरों में पानी भर जाता है।

ये मोहल्ले आते हैं वार्ड दो में
नवीपुर खुर्द, नवीपुर खुर्द नई बस्ती, नाई का नगला का आंशिक, विभव नगर नुक्कड़ तक का क्षेत्र वार्ड संख्या 2 में आता है। यह वार्ड-1 से काफी छोटा वार्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed