{"_id":"7-17396","slug":"Hathras-17396-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"204 छात्राओं के कन्या विद्याधन आवेदन रद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
204 छात्राओं के कन्या विद्याधन आवेदन रद
Hathras
Updated Wed, 19 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। शासन की महत्वाकांक्षी योजना कन्या विद्याधन में शासन के मानक के प्रतिकूल आवेदन करने वाली 204 छात्राओं के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। जिला परीक्षा समिति ने निरस्त आवेदन वाली छात्राओं को गुमराह होने से रोकने के लिए उनकी सूची भी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करा दी है, जिससे छात्राएं अपने आवेदन निरस्त होने का कारण जान सकें।
प्रदेश सरकार ने गरीब और निर्धन छात्राओं को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें इस योजना से लाभान्वित करने का निर्णय लिया था। योजना का लाभ शिक्षा सत्र 2012-13 में माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर स्नातक में पढ़ाई करने वाली छात्राओं को दिया जाना है, लेकिन इसकी स्पष्ट जानकारी होने के बावजूद कुछ छात्राओं के आय प्रमाण पत्र शासन के मानक से अधिक थे तो कुछ ने हाईस्कूल पास करने के बाद भी आवेदन कर दिया। कुछ आवेदन शासन के निर्धारित लक्ष्य से अधिक होने के कारण निरस्त किए गए है। इन निरस्त आवेदनों में 81 आवेदन सामान्य जाति की छात्राओं के हैं। 28 आवेदन अनुसूचित जाति और 80 आवेदन पिछड़ा वर्ग की छात्राओं के हैं, जबकि 15 अल्पसंख्यक छात्राओं के आवेदन भी मानक के प्रतिकूल होने के कारण निरस्त किए गए हैं। जिला शिक्षा समति ने इन निरस्त आवेदनों वाली छात्राओं को इसकी विधिवत रूप से जानकारी दिए जाने के उद्देश्य से इनकी भी कारण सहित सूची चस्पा करा दी है।