फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   वन वे ट्रैफिक सिस्टम फेल, बैरियर हटवाए

वन वे ट्रैफिक सिस्टम फेल, बैरियर हटवाए

Tue, 03 Dec 2013 05:41 AM IST
Hathras
Hathras Updated Tue, 03 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। अलीगढ़-आगरा नेशनल हाइवे पर दो दिन में ही वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू हो गया और सोमवार को शहर के बागला मार्ग पर जबर्दस्त जाम लग गया। परिणाम यह हुआ कि एनएच पर लगाए गए बैरियर हटवाकर वन-वे ट्रैफिक सिस्टम बदलना पड़ा। ऐसे में पूरे दिन शहर में लोगों ने जाम का झाम झेला। सुबह से लेकर शाम तक वाहनों की कतारें लगी रही और लोग घंटों परेशान रहे। दो दिन पहले प्रशासन ने यह योजना बनाई थी कि एनएच पर बने तालाब चौराहे पर जाम से मुक्ति के लिए वन वे ट्रैफिक सिस्टम लागू किया जाए। इसके चलते गांधी पार्क तिराहे पर बैरियर लगवा दिए गए थे। अलीगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को बागला कॉलेज रोड से निकाला गया और आगरा की ओर से आने वाले वाहनों को सीधे निकाला गया। सोमवार को अजब स्थिति हो गई। वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई, जिससे बागला कॉलेज रोड पर भी जाम लग गया। परिणामस्वरूप एनएच पर वन वे ट्रैफिक सिस्टम के लिए लगवाए गए बैरियर हटवाए गए और दोनों तरफ का आवागमन चालू कराया गया। ऐसे में एनएच पर भी भीषण जाम लग गया। यही स्थिति बरेली-मथुरा मार्ग पर हो गई। पूरे दिन शहर का ट्रैफिक रेंग-रेंग कर चला। लोगों को तालाब फाटक पार करने में ही काफी समय लग गया। यही नहीं शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश दिन के समय हो गया तो शहर के अंदर भी जाम के हालात पैदा हो गए। शहर से मुख्य चौराहों पर भी यही स्थिति रही और लोग जाम से जूझे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed