फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   देशप्रेमी और प्रजापालक थे राजा साहब

देशप्रेमी और प्रजापालक थे राजा साहब

Mon, 02 Dec 2013 05:41 AM IST
Hathras
Hathras Updated Mon, 02 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। आर्यान पेशवा राजा महेंद्र प्रताप को उनकी जयंती पर विभिन्न संगठनों ने याद किया। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आंधीवाल पैलेस स्थित डिब्बा वाली गली में हुई। अध्यक्षता ब्रह्मदेव शर्मा और संचालन प्रवक्ता विनोद सहयोगी ने किया।
विज्ञापन

बैठक में जनपद के गौरवशाली और इतिहास पुरुष राजा महेंद्र प्रताप सिंह की 127वीं जन्मतिथि मनाते हुए सभी कांग्रेसजनों ने उनके छविचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके समाजहित व देश हित में किए गए योगदान व चिरस्मरर्णीय कर्तव्यों का स्मरण किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा ने आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए जिला संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए बूथ स्तर तक संघर्षशील कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तैनाती कर कमेटी गठित करने पर बल दिया। उन्हाेंने बताया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू की जन्मतिथि 14 नवंबर 2014 तक वर्ष पर्यंत विभिन्न रचनात्मक, सृजनात्मक व सांस्कृतिक, जनहित व कल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन के रूप में मनाई जाएगी। बैठक में अशोक गुप्ता, संजीव आंधीवाल, जगतवर्ती पाठक, रवेंद्र उपाध्याय, विनोद सहयोगी, नेत्रपाल चाहर, रमेश चौहान, पंडित केशवदेव शर्मा, राजेश गोस्वामी, राजपाल पूनिया आदि मौजूद थे। अखिल भारतीय उत्तर प्रदेश जाट महासभा के तत्वावधान में भी राजा महेंद्र प्रताप सिंह का 127वीं जयंती महासभा के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि राजा साहब का जन्म मुरसान नरेश बहादुर घनश्याम के किले में हुआ। राजा साहब इस युग के अद्वितीय त्यागी, देश प्रेमी, प्रजापालक थे। भारत सरकार ने इनके सम्मान में डाकटिकट भी जारी किया था। कार्यक्रम का संचालन चित्र सिंह वर्मा व अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह परिहार ने की। इस मौके पर सीएस वर्मा, रामनरायण वर्मा, एदल सिंह वर्मा, योगेंद्र सिंह राना, धर्मवीर सिंह, प्रमेंद्र, दिव्यांश, उमाशंकर आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed