{"_id":"7-16072","slug":"Hathras-16072-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुुल्हन से दोगुनी उम्र का दूल्हा, मारपीट-हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुुल्हन से दोगुनी उम्र का दूल्हा, मारपीट-हंगामा
Hathras
Updated Mon, 02 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम घूंचा में शुक्रवार की शाम चार बहनों की शादी समारोह में एक दूल्हे की उम्र दुल्हन से दोगुनी होने पर घमासान हो गया। शादी समारोह में घराती और बारातियों में जमकर मारपीट हुुई। हंगामे की सूचना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में कुछ संभ्रांत लोगोें ने शादी समारोह संपन्न कराया। बताते हैं कि गांव में चार बहनों की बारात शुक्रवार रात को आई थी। इनमें से सबसे छोटी बहन के दूल्हे की उम्र काफी ज्यादा थी। वह लड़की से लगभग दोगुनी उम्र का था। इस पर वहां विरोध होने लगा। देखते ही देखते घराती और बाराती भिड़ गए। सूचना पर चौकी गोविंदपुर की पुलिस भी वहां पहुंच गई और झगड़े को शांत कराया। शनिवार सुबह गांव के कुछ संभ्रांत लोगों के दखल के बाद शादी समारोह संपन्न हुआ। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सूर्यकांत द्विवेदी ने अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन