{"_id":"7-13771","slug":"Hathras-13771-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीसीबी में धमाकाः 14 गांवों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीसीबी में धमाकाः 14 गांवों में अंधेरा
Hathras
Updated Mon, 01 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। शनिवार रात आई आंधी-बारिश ने बिजली संकट को और बढ़ा दिया। आंधी बारिश से जहां ओढ़पुरा बिजलीघर की ओसीबी तेज धमाके के साथ फुंक गई। 9 घंटे तक लोग यहां बिना बिजली के रहे। वहीं तरफरा रोड फीडर की बीसीबी में तेज धमाका हो गया। इससे फीडर से जुडे़ 14 गांवों की बिजली 11 घंटेे तक गुल रही। लोगों को पूरी रात अंधेरे में रहना पड़ा।
एक तरफ बिजली कटौती ने लोगों का सुख चैन छीन रखा है। वहीं दूसरी तरफ आंधी बारिश से पूरा बिजली सिस्टम गड़बड़ा गया है। शनिवार शाम को आई आंधी व बारिश से ओढ़पुरा बिजली की ओसीबी तेज धमाके के साथ फुंक गई। ओसीबी के फुंकने से बालापट्टी और रमनपुर फीडर की बिजली भी गुल रही। इन फीडरों से जुड़े दर्जनों इलाकों में पूरी रात बिजली न आने से हाहाकार मचा रहा। सुबह होने पर लोग पानी तक को तरस गए। रविवार को सुबह से ही कर्मचारी ओसीबी को ठीक करने में जुटे रहे, दोपहर करीब 3 बजे ओसीबी ठीक हो सकी। करीब 9 घंटे तक बिजली गुल रही। इसी तरह शनिवार शाम को विद्युत लाइन पर पेड़ के टूटकर गिरने से हुए फॉल्ट से तरफरा रोड फीडर की बीसीबी में तेज धमाका हो गया। इससे गांव नगला अलिया, तिपरस, कीरतागढ़ी, सुंरगपुरा, नगलाखान, जैनगढ़ी, रमनगला, नगला बिलिया, नरायणपुर, नगला सक्का,बौजिया, नगला हीरा, तरफरा रोड सहित करीब 14 गांवों की बिजली गुल हो गई।
यहां पूरी रात लोग अंधेरे में रहे। करीब 11 घंटे यहां बिजली संकट बना रहा। रविवार शाम को करीब 4.30 बजे तरफरारोड फीडर सुचारु हो सका। यहां भी लोग सुबह सुबह पानी को लेकर जूझते नजर आए। एसई एसएच सत्यार्थी ने बताया कि ओढ़पुरा फीडर की बिजली दोपहर करीब 3 बजे सुचारु कर दी गई है।