फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   स्वास्थ्य विभाग के संसाधनों पर ‘दूसरों’ की नजर

स्वास्थ्य विभाग के संसाधनों पर ‘दूसरों’ की नजर

Thu, 13 Dec 2012 05:30 AM IST
Hathras
Hathras Updated Thu, 13 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। जिले के स्वास्थ्य विभाग पर संसाधन तो हैं लेकिन डॉक्टरों का टोटा है। ऐसे में आसपास के अस्पतालों की निगाहें यहां के संसाधनों पर हैं। अलीगढ़ के जिला अस्पताल के सीएमएस बुधवार को बागला जिला अस्पताल में यहां अल्ट्रासाउंड मशीन लेने आ गए। वह तो गनीमत यह रही कि यहां सीएमएस ने उन्हें मशीन देने से इंकार कर दिया, वरना इस जिले की मशीन अलीगढ़ चली जाती। इस जिले के संसाधनों पर अब ‘दूसरोें’ की नजर हैं। यहां जिला अस्पताल में लंबे समय से रेडियोलोजिस्ट की तैनाती नहीं है। अलबत्ता अल्ट्रासाउंड मशीन मौजूद है। ऐसे में बुधवार को अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य अधिकारी यहां इस मशीन को ही लेने आ गए। उन्हें वहां बागला जिला अस्पताल के सीएमएस नहीं मिले। सीएमएस डॉ. आरके उपाध्याय उस समय जिला योजना की बैठक में कलेक्ट्रेट थे। अलीगढ़ के जिला अस्पताल से आए सीएमएस ने उनसे बात की तो उपाध्याय ने उन्हें अल्ट्रासाउंड मशीन देने से इंकार कर दिया। वैसे यह तय है कि यदि जल्दी ही जिला अस्पताल में रेडियोलोजिस्ट और अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं तैनात हुए तो यहां के अन्य संसाधन आसपास के जिलों में जा सकते हैं। सीएमएस डॉ.आरके उपाध्याय ने कहा कि अपर निदेश के आदेश पर अलीगढ़ के जिला अस्पताल के सीएमएस यहां अल्ट्रासाउंड मशीन लेने के लिए आए थे, लेकिन उन्हें मशीन नहीं दी गई है। इस बारे में एडी से बात की जाएगी। हो सकता है कि जल्दी ही इस अस्पताल में कोई रेडियोलोजिस्ट आ जाए तो फिर यहां इसकी जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed