फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   लिपिक की लापरवाही, छात्रा के भविष्य पर भारी

लिपिक की लापरवाही, छात्रा के भविष्य पर भारी

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Hathras
Hathras Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सादाबाद। बीटीसी 2012 एग्जाम का पंजीकरण कराने वाली एक छात्रा बैंक लिपिक की लापरवाही का शिकार हो गई। पंजीकरण कराने के बाद छात्रा ने कस्बे की एक बैंक शाखा में 400 रुपये की पंजीकरण फीस चालान के रूप में जमा कर दी। लेकिन फीस जमा हो जाने के बाद जब छात्रा बीटीसी का फॉर्म भरने साइबर कैफे पर गई तो न तो बैंक द्वारा दिया गया जर्नल नंबर मैच हुआ और न ही रजिस्ट्रेशन नंबर। कस्बा बिसावर की छात्रा सुलेखा सिंह पुत्री रामवीर सिंह ने गत दिनाें बीटीसी फार्म भरने हेतु कस्बे की स्टेट बैंक की शाखा में चालान फार्म भरकर रजिस्ट्रेशन फीस जमा की थी। लेकिन जब दो दिन बाद छात्रा ने साइबर कैफे पर बीटीसी फार्म में फीस के रूप में बैंक द्वारा दिया गया जर्नल नंबर व रजिस्ट्रेशन नंबर डाला तो वह मैच नहीं हुआ। इससे परेशान छात्रा ने कई बार बैंक के चक्कर लगाए और बैंक लिपिक से भी मिली लेकिन उसका न तो रजिस्ट्रेशन नंबर सही हो सका और न ही जर्नल नंबर। इससे परेशान छात्रा ने जब इसकी शिकायत एसबीआई की बिजनेस ब्रांच लखनऊ में दर्ज कराई तो वहां से पता चला कि उस रजिस्ट्रेशन नंबर पर कोई फीस जमा नहीं की गई है। जबकि बैंक ने छात्रा को यह लिखकर दे दिया कि उसके द्वारा छात्रा की रजिस्ट्रेशन फीस उक्त नंबर पर ही जमा की गई है। इससे छात्रा बीटीसी का फार्म जमा नहीं कर सकी। छात्रा का कहना है कि बैंक लिपिक ने उसे गुमराह कर उसका भविष्य अंधकारमय कर दिया है। इस प्रकरण की शिकायत वह उच्चाधिकारियों से करेगी। छात्रा के भाई अमित प्रताप सिंह का कहना है कि अगर सुनवाई न हुई तो वह न्यायालय की शरण लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed