{"_id":"7-10027","slug":"Hathras-10027-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी से टकराई नील गाय राजधानी के थमे पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी से टकराई नील गाय राजधानी के थमे पहिए
Hathras
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। उत्तर मध्य रेलवे के स्टेशन सासनी पर अप ट्रैक पर रविवार सुबह एक मालगाड़ी से एक नीलगाय टकराकर इंजन में फंस गई। इसके चलते दिल्ली-हावड़ा रूट लगभग आधा घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस और टीएडी पैसेंजर ट्रेन को हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रोका गया। उत्तर मध्य रेलवे के दिल्ली-हावड़ा रूट पर बैरीकेडिंग न होने के कारण अक्सर आवारा जानवर ट्रैक पर आ जाते हैं। रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कंट्रोल ने अप ट्रैक पर पटियाला मालगाड़ी को चला रखा रखा था। इसके पीछे ही राजधानी एक्सप्रेस एवं टूंडला से दिल्ली तक जाने वाली टीएडी पैसेंजर ट्रेन भी चलाई जा रही थी। पटियाला मालगाड़ी रेलवे स्टेशन सासनी के आउटर पर पहुंचने ही वाली थी कि इसके सामने से अचानक एक नीलगाय टकरा गई। नीलगाय का कुछ हिस्सा कटने के बाद के इंजन में फंस गया। इससे ड्राइवर को ट्रेन को ट्रैक पर ही रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा। ट्रेन के ड्राइवर एवं सपोर्टिंग स्टाफ ने जैसे-तैसे मालगाड़ी के इंजन से नीलगाय के शव को निकाला। इस दौरान यह मालगाड़ी करीब आधा घंटे तक खड़ी रही। घटना की जानकारी स्टेशन के सहायक प्रबंधक ने तत्काल कंट्रोल को दी। इससे कंट्रोल ने पीछे से आ रही राजधानी एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन को हाथरस जंक्शन पर ही रोकने के निर्देश दिए। इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री खासे बेचैन रहे। सासनी स्टेशन मास्टर आरसी वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन