{"_id":"5823646d4f1c1bf67eb398e2","slug":"936-polling-stations-will-be-set-up-the-school-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"936 परिषदीय स्कूल बनाए जाएंगे मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
936 परिषदीय स्कूल बनाए जाएंगे मतदान केंद्र
अमर उजाला, हाथरस
Updated Wed, 09 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में जिला निर्वाचन अधिकारी ने 936 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को पोलिंग बूथ बनाया गया है। डीएम ने बीएसए को इन सभी विद्यालयों में आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।
जिला प्रशासन ने आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। इसके लिए जिले में 1,100 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से 936 मतदान केंद्र बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बनाए गए हैं।
इस स्थिति को देखते हुए डीएम ने बीएसए और डीआईओएस को अपने-अपने सभी विद्यालयों में निर्धारित मतदान केंद्रों की स्थिति को आयोग के मानक के अनुरूप बनाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
इन निर्देशों में हर बूथ पर विद्युतीकरण, रैंप, शौचालय, रसोईघर, टिन शेड, बाउंड्रीवॉल, खिड़की जंगले, पीने के पानी की व्यवस्था आदि दुरुस्त कराने के आदेश दिए हैं, जिससे मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या सामने नहीं आए।
उन्होंने इसके लिए विभागीय अधिकारियों को हर बूथ का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने के बाद स्थिति से अवगत कराने के आदेश भी दिए हैं, जिससे निरीक्षण के दौरान पाई जाने वाले खामियों को विधिवत रूप से दुरुस्त कराया जा सके।
बेसिक शिक्षा विभाग के 936 विद्यालयों को मतदान केंद्र बनाया गया है। इन सभी पर आयोग के निर्देशों के अनुसार व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं।
- रेखा सुमन, बीएसए हाथरसो