{"_id":"59b96bf34f1c1b88688b4607","slug":"91505324019-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.11 लाख विद्यार्थियों को मिलेंगे अब स्कूल बैंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.11 लाख विद्यार्थियों को मिलेंगे अब स्कूल बैंग
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1.11 लाख विद्यार्थियों को मिलेंगे अब स्कूल बैग
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
बेसिक शिक्षा विभाग के कक्षा एक से आठवीं तक के एक लाख 11 हजार 307 विद्यार्थियों को अब स्कूल बैग मिलेंगे। परिषद ने इसकी मंजूरी दिए जाने के साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी को तीनों प्रकार के बैग (छोटे, मध्यम और बड़े आकार) के सैंपल भी उपलब्ध करा दिए हैं। इन बैगों को सैंपल के रूप में ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर भेजा जाएगा, जिससे इन स्कूल बैगों की गुणवत्ता को परखा जा सके।
बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में विद्यार्थियों को आकर्षित करने के लिए अब कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल बैगों का वितरण होगा। इसके लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही निर्धारित एजेंसी द्वारा शीघ्र ही जिले में निर्धारित सभी 1,11,307 विद्यार्थियों के लिए बैग भी उपलबध करा दिए जाएंगे।
इन बैगों की क्वालिटी में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहे, इसके लिए विभाग ने कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों के लिए छोटे, कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए मध्यम एवं कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए बड़े बैग उपलब्ध कराए जाने हैं। इन सभी के बैगों की गुणवत्ता की परख के लिए तीनों प्रकार के बैगों के सैंपल विभाग ने बीएसए को उपलब्ध करा दिए हैं।
विज्ञापन
इन सैंपल में से बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सातों ब्लॉकों एव दोनों नगर क्षेत्रों में एक-एक सैंपल भेजा जाएगा, जिससे जब बीआरसी केंद्रों पर निर्धारित छात्र संख्या के हिसाब से स्कूल बैग उपलब्ध कराए जाएंगे। तब इन बैगों और सैंपल बैगों के बीच की क्वालिटी परखी जाएगी। बीएसए रेखा सुमन ने परिषद से स्वीकृति मिलने के बाद सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को यह सैंपल उपलबध कराते हुए गुणवत्तापूर्ण शासन की मंशा के अनुरूप स्कूल बैगों का वितरण सुनिश्चित कराने के आदेश दिए हैं।
- शासन से स्कूल बैगों के सैंपल मिल गए हैं। यह बीआरसी केंद्रों पर भेजे जा रहे है। इनकी क्वालिटी को देखकर स्कूल बैगों का मानक के अनुसार वितरण कराया जाएगा।
- रेखा सुमन, बीएसए