{"_id":"5963befd4f1c1b92198b4665","slug":"91499709181-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड मशीन सील करने पर अभद्रता, गालीगलौज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड मशीन सील करने पर अभद्रता, गालीगलौज
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
सिकंदराराऊ में एक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर अनियमितताएं मिलने और रजिस्ट्रेशन के लिए विलंब से आवेदन करने पर अल्ट्रासाउंड मशीन सील करने की कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य महकमे के वरिष्ठ सहायक के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की गई। इस संबंध में वरिष्ठ सहायक ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
वरिष्ठ सहायक जीएस मिश्र ने शिकायती पत्र में कहा है कि छह जुलाई को उन्हें एसीएमओ डॉ. डीके अग्रवाल ने बताया कि ओसी कलेक्ट्रेट के साथ सिकंदराराऊ स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर के निरीक्षण के लिए जाना है। निर्देशों के अनुरूप वह कंप्यूटर ऑपरेटर आकाश शर्मा, डॉ. डीके अग्रवाल और ओसी कलेक्ट्रेट के साथ सिकंदराराऊ निरीक्षण करने गए। सिकंदराराऊ के एक हॉस्पिटल एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया गया।
वहां ओसी कलेक्ट्रेट एवं डॉ. डीके अग्रवाल द्वारा अल्ट्रासाउंड करने से संबंधित रिकॉर्ड चेक किए गए और रजिस्ट्रेशन आदि भी देखे गए। काफी अनियमितताएं होने और अल्ट्रासाउंड सेंटर व हॉस्पिटल के रजिस्ट्रेशन के रिन्यूवल के लिए विलंब से आवेदन करने और एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर दोनों अधिकारियों ने अल्ट्रासाउंड मशीन को सील करने और रिकॉर्ड को सीज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
इस पर वरिष्ठ सहायक ने मशीन को सील करने की कार्यवाही शुरू कर दी। मौके पर सेंटर पर आए डॉक्टर ने काफी देर तक एसीएमओ और ओसी कलेक्ट्रेट से सील व सीजर नहीं करने का अनुरोध किया। जब अधिकारियों ने कार्रवाई न रोकने को कहा तो तो उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की गई। यह सब ओसी कलेक्ट्रेट व एसीएमओ की मौजूदगी में ही हुआ।शिकायती पत्र में कार्रवाई की मांग की गई है।