{"_id":"67e5a8111aab73332c0950c7","slug":"91-students-got-admission-in-navodaya-vidyalaya-hathras-news-c-56-1-mrt1060-129218-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नवोदय विद्यालय में 91 विद्यार्थियों को मिला प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नवोदय विद्यालय में 91 विद्यार्थियों को मिला प्रवेश
Fri, 28 Mar 2025 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
अगसौली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश लेने के लिए 80 और कक्षा नौ में प्रवेश के लिए 11 विद्यार्थियों को चयनित किया गया है।
हाल ही में आयोजित हुई नवोदय विद्यालय की परीक्षा में कक्षा छह के लिए कुल 4501 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराए थे। इनमें से कुल 2849 विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया था। 80 विद्यार्थियों का चयन कर इनकी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही कक्षा नौ के लिए कुल 177 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराए थे। इनमें से 171 ने प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग किया। 11 का चयन किया गया। नवोदय के प्रधानाचार्य डाॅ. भगवान सिंह ने बताया कि चयन होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बच्चों के अभिभावक संबंधित दस्तावेजों के साथ प्रवेश करा सकते हैं।
केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरू
केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लाॅटरी के तहत होने वाले प्रवेश के लिए कुल 843 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। इनमें से कुल 80 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। पहली सूची कॉलेज में चस्पा कर दी गई है। एक अप्रैल तक प्रवेश प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। जो विद्यार्थी प्रवेश नहीं लेंगे, उनकी खाली सीटों पर प्रवेश की सूची एक अप्रैल के बाद जारी की जाएगी। प्रधानाचार्य नरेश कुमार सिंह शेलोत ने बताया कि अन्य कक्षाओं के लिए दो से 11 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे।