फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   90 bigha crop filled with water due to canal track being cut

Hathras News: नहर की पटरी कटने से 90 बीघा फसल में भरा पानी

Thu, 05 Dec 2024 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 05 Dec 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
90 bigha crop filled with water due to canal track being cut
गांव लाखनू में नहर की पटरी कटने से फसल में भरा पानी। स्रोत: ग्रामीण - फोटो : samvad
जिले में लगातार नहर व बंबा की पटरियां (रास्ते) कटने के कारण खेतों में पानी भरने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बुधवार को भी गांव लाखनू में नहर की पटरी कटने से पास की करीब 90 बीघा आलू व सरसों की फसल में पानी भर गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव लाखनू से गुजर रही नहर की पटरी कटने से किसानों की करीब 90 बीघा फसल में पानी भर गया। इससे करीब आधा दर्जन किसानों की आलू व सरसों के खेतों में एक-एक फुट पानी भर गया। किसानों ने बताया है कि बुधवार सुबह अचानक नहर की पटरी कट गई। तेज बहाव के साथ पानी खेतों में भरने लगा। इससे किसानों में खलबली मच गई। किसानों ने अपने स्तर सेि पानी रोकने की कोशिश की। साथ ही इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची सिंचाई विभाग की टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद पानी को रोका। टीम ने बताया है कि सेही नामक जानवर नहर व पटरियों में छेद कर खोखला कर देता है। इसमें पानी भरने से पटरियां कट जाती हैं। जिले में अब तक अलग-अलग क्षेत्र से आए मामलों में करीब चार सौ बीघा फसल पानी से बर्बाद हुई है।
विज्ञापन


बातचीत

सुबह अचानक पटरी कटने की सूचना मिली। मौके पर जाकर देखा तो करीब 15 बीघा आलू की फसल में पानी भर गया। इससे फसल में काफी नुकसान है। - नरेंद्र कुमार, किसान गांव लाखनू, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

नहर की पटरी कटने के कारण बड़ा नुकसान हुआ है। आलू की करीब आठ बीघा व सरसों की करीब चार बीघा खड़ी फसल में पानी भर गया है। ---विष्णुकांत, किसान गांव लाखनू, हाथरस।

---

अब अक्सर नहर व बंबा की पटरियां कटने के मामले सामने आ रहे हैं। इस पर ध्यान दिया जाना जरूरी है। मेरी 15 बीघा आलू की फसल पानी में डूब गई है। - गोपाल, किसान गांव लाखनू, हाथरस।


वर्जन ...
सुबह आठ बजे मामले की सूचना मिल गई थी। तत्काल मौके पर पहुंचकर दोपहर करीब 12 बजे तक कटाव को रोका गया। इस क्षेत्र में सेही के अधिक बिल हैं। इनमें पानी भरने के कारण पटरी कटी थी। - पुष्पेंद्र वर्मन, एई, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed