फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   882 voters will vote at nine polling stations

नौ मतदान केंद्रों पर 882 मतदाता डालेंगे वोट

Thu, 25 Feb 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Feb 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। एमएलसी (स्थानीय निकाय) चुनाव के लिए तैयारी तेज हो गई हैं। इस चुनाव के लिए जिले में नौ मतदान केंद्रों पर 882 मतदाता मतदान करेंगे। गुरुवार को जिले में पंचायतराज विभाग ने मतदान के लिए बैलेट पेपर भी डबल लॉक में लाकर सुरक्षित करा दिए। जिले को इस मतदान के लिए 1000 मतपत्र मंगवाए गए हैं। मतदान तीन मार्च को कराया जाना है।

एमएलसी चुनाव के लिए लगातार सभी प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में मतदाताओं से मतदान कराने के लिए जोरदार तैयारी में लगे हुए हैं। हालात यह हैं कि अब तक जिले में प्रत्याशियों ने अधिकांश मतदाताओं से अपने अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए सभी को अंडरग्राउंड करा लिया है, जिससे वह अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने पक्ष में लामबंद करके अपनी जीत सुनिश्चित कर सकें। प्रत्याशियों के इस प्रयास से कई बीडीसी सदस्य और अन्य मतदाताओं के परिजन भी परेशान हैं, क्योंकि प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को अंडर ग्राउंड किए जाने के कारण उनका उनसे संपर्क परिजनों से भी नहीं हो पा रहा है।

जिले में तीन मार्च को होने वाले इस चुनाव के लिए हाथरस, मुरसान, सादाबाद, सहपऊ, सासनी, सिकंदराराऊ और हसायन सातों ब्लॉकों के अलावा नगर पंचायत पुरदिलनगर एवं नगर पंचायत मेंडू को मतदान केंद्र बनाया गया है, जिससे सभी 882 मतदाता आसानी से मतदान कर सकें। जिला प्रशासन इन सभी नौ मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों की तैनाती के साथ-साथ सुरक्षा का खाका भी पूरी गंभीरता से तैयार करने में जुटा हुआ है, जिससे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed