{"_id":"6a90a4e05f9113bd2c0bc611","slug":"870-police-personnel-will-handle-security-for-the-dauji-fair-hathras-news-c-56-1-hts1004-153397-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 870 पुलिस कर्मी संभालेंगे दाऊजी मेले की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 870 पुलिस कर्मी संभालेंगे दाऊजी मेले की सुरक्षा
Fri, 28 Aug 2026 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
ब्रज क्षेत्र के प्रांतीय लक्खी मेले श्रीदाऊजी माहराज की सुरक्षा और व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक खाका तैयार कर लिया है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था की कमान करीब 870 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी।
मेले में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ बाहरी जिलों से भी बड़ी संख्या में फोर्स मांगा गया है। पड़ोसी जनपदों से लगभग 697 पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पीएसी, घुड़सवार पुलिस, यातायात पुलिस, एलआईयू और फायर टेंडर की विशेष टीमें भी मांगी गई हैं।
दूसरे जिलों से इतना फोर्स
बाहरी जिलों से कुल 20 निरीक्षक, 330 उप-निरीक्षक, 60 महिला उप-निरीक्षक, 50 मुख्य आरक्षी, 8 महिला आरक्षी, 30 आरक्षी, 4 एलआईयू कर्मी, 15 यातायात पुलिस कर्मी, 5 घुड़सवार, 8 फायर टेंडर आरक्षी, 5 वायरलेस ऑपरेटर, 4 स्टैटिक सेट, 8 हैंडसेट और एक कंपनी पीएसी तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
जिले का पुलिस बल
स्थानीय स्तर से 1 सीओ, 29 निरीक्षक, 67 उप-निरीक्षक, 45 महिला एसआई, 4 मुख्य आरक्षी, 9 महिला आरक्षी और 1 क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) को जिम्मेदारी दी गई है। इस तरह एक कंपनी पीएसी व एक क्यूआरटी मिलाकर करीब 870 पुलिस कर्मी सुरक्षा में रहेंगे।
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। पड़ोसी जिलों से फोर्स मांगा गया है। इसके साथ एआई युक्त सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन व अन्य उपकरणों का सहारा लिया जा रहा है। कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जहां से पूरे मेला परिसर में नजर रखी जाएगी।
-रामानंद कुशवाहा, एएसपी