{"_id":"5b3a7d394f1c1b1a5c8b45fa","slug":"81530559801-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत भंडार गृह पर हंगामा, ठोंका ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत भंडार गृह पर हंगामा, ठोंका ताला
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
ओढ़पुरा स्थित बिजलीघर भंडार गृह पर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। यहां किसानों के साथ पहुंचे कुछ भाजपा नेताओं ने भंडारगृह पर दलालों द्वारा पैसे लेकर विद्युत सामग्री निर्गत करने का आरोप लगाया। किसानों और भाजपा नेताओं ने एई स्टोर के दफ्तर पर ताला भी ठोंक दिया। यह लोग एसई से भी मिले और इस तरह के दलालों पर कार्रवाई की मांग की।
गौरतलब हो कि विद्युत भंडारगृह से नलकूप कनेक्शन के लिए सामग्री का वितरण किया जा रहा है। नियमानुसार यह सामग्री पहले आओ पहले पाओ के तहत वरीयताक्रम में दी जानी चाहिए। आरोप है कि यहां कुछ लोगों को वरीयताक्रम को तोड़ते हुए कनेक्शन से संबंधित सामग्री दे दी गई। इसी शिकायत को लेकर यहां पहुंचे इन भाजपा नेताओं का कहना था कि बिजली महकमे के भंडार गृह का एक अधिकारी दलालों के साथ मिलकर सरकार को फेल करने का काम कर रहे हैं।
सिकंदराराऊ के भाजपा नगर अध्यक्ष डॉ. अंशुल सेंगर ने कहा कि किसानों से पैसे लेकर ट्रांसफॉर्मर दिए जा रहे हैं। भाजपा नेता विपिन लवानियां ने कहा कि सरकार की मंशा और योजनाओं को फेल करने काम कुछ अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। भाजपा नेता अनुज चौधरी ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न भाजपा सरकार में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
मौके पर स्टोर के अधिकारियों ने कोई भी रिकॉर्ड नहीं दिखाया। अधीक्षण अभियंता प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि भाजपा नेताओं द्वारा दिए गए शिकायती पत्र को अधीक्षण अभियंता विद्युत भंडार मंडल 220 केवी उपकेंद्र सिकंदरा आगरा को भेज दिया गया है। शिकायत की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।
-------