फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   80 thousand cash, 250 grms gold and 25 kg silver theft from jewellary shop.

सर्राफे की दुकान से 80 हजार नकद, 250 ग्राम सोना व 25 किलो चांदी चोरी

Tue, 26 Nov 2019 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
80 thousand cash, 250 grms gold and 25 kg silver theft from jewellary shop.
80 thousand cash, 250 grms gold and 25 kg silver theft from jewellary shop. - फोटो : SASNI
कस्बा में हाईवे के किनारे बनी एक सराफ की दुकान में कूमल लगा कर चोर 80 हजार नकदी, 250 ग्राम सोना व 25 किलो चांदी चुरा ले गये। सोमवार की सुबह घटना का पता चलने पर दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी पुलिस ने आला अधिकारियों को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के लिए एसओजी एवं डाग स्क्वायड तथा फॉरेसिंक टीम को मौके पर बुलाया। घटना की तहरीर पीड़ित दुकान स्वामी राजीव कुमार वार्ष्णेय पुत्र फूल चंद्र वार्ष्णेय निवासी अजीतनगर कस्बा सासनी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि बदमाशों ने सामने बनी सराफ की दूसरी दुकान में कूमल लगाने का प्रयास किया था। लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

अजीतनगर निवासी स्व फूल चंद्र वार्ष्णेय के दो पुत्र राजीव वार्ष्णेय व संजीव वार्ष्णेय का हाईवे के किनारे सेंट्रल बैंक के निकट अलग अलग सराफे का दुकान है। रविवार की रात अज्ञात बदमाशों ने राजीव की दुकान के पीछे जू हाई स्कूल के कमरे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद बदमाशों ने पीछे से राजीव की दुकान में छत के रास्ते से दीवार काट दी और उसमें रखी तिजोरी के 12 ताले खोल कर तिजोरी में रखे करीब 80 हजार की नकदी, 25 किलो चांदी और 250 ग्राम सोने के आभूषण कुंडल, अंगूठी, टीका, कॉलर, फैंसी कुंडल, रवादार कुंडल, चेन आदि कीमती सामान चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह राजीव जब दुकान खोलने गया तो दुकान खोल कर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। पीछे से दीवार कटी हुई थी। शोरगुल सुन कर आसपास के दुकानदारों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्षेत्राधिकारी नगर रामशब्द यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed