फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   75.32 percent of voters cast votes in elections

उपचुनाव में 75.32 फीसदी वोटरों ने डाले वोट

Fri, 30 Sep 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Fri, 30 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
75.32 percent of voters cast votes in elections
वोट डालने को लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला
जिले में ब्लॉक हाथरस की ग्राम पंचायत विधिपुर-शेरपुर और ब्लॉक हसायन की ग्राम पंचायत रसूलपुर में प्रधानों की मौत से रिक्त हुए पदों पर शुक्रवार को उपचुनाव कराया गया। दोनों ग्राम पंचायतों में कुल 75.32 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। विधिपुर-शेरपुर में ग्राम प्रधान की हत्या एवं प्रधान के भाई पर हमले के बाद पुलिस-प्रशासन काफी सतर्क दिखाई दिया। गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और पीएसी भी तैनात रही। अधिकारियों ने भी एहतियातन कई बार गांव का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
विज्ञापन


इन दोनों ग्राम पंचायतों के लिए वोटों की गिनती चार अक्तूबर को सुबह आठ बजे से ब्लॉक मुख्यालयों पर कराई जाएगी और तुरंत बाद परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।ब्लॉक हाथरस की ग्राम पंचायत विधिपुर-शेरपुर में ग्राम प्रधान रामकुमार उर्फ रामू की हत्या के बाद यह पद रिक्त हुआ था। इसके बाद विगत दिनों पूर्व प्रधान रामू के चचेरे भाई पर भी विगत दिनों तहसील में फायरिंग कर जानलेवा हमला किया गया था। इन घटनाओं के बाद विधिपुर-शेरपुर में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराना जिला प्रशासन के एक चुनौती था। इस चुनौती को जिला प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया।
विज्ञापन


विधिपुर-शेरपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें दिवंगत प्रधान रामकुमार उर्फ रामू की पत्नी मधुवाला, डॉ. सतेंद्र सिंह और हरेंद्र कुमार शामिल हैं। चुनाव में आरओ के रूप में तैनात जिला विद्यालय निरीक्षण जेके मलिक ने बताया कि ग्राम पंचायत में 69.38 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में 1,447 मतदाता थे। जिनमें से 1004 ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक हसायन के की ग्राम पंचायत रसूलपुर में भी प्रधान की मौत के बाद उपचुनाव के लिए मतदान हुआ।

इस चुनाव में पांच उम्मीदवारों ने प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। ग्राम पंचायत में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। रिटर्निंग ऑफिसर भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. रामप्रवेश ने बताया कि गांव में 81.26 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें 1,046 कुल मतदाताओं में से 850 मतदाताओं ने भाग लिया।

हाथरस। जिले में हाथरस ब्लॉक की ग्राम पंचायत विधिपुर-शेरपुर एवं हसायन ब्लॉक की पंचायत रसूलपुर में प्रधान पद के लिए हुए मतदान के बाद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लॉक मुख्यालयों पर सीज करा दिया गया। दोनों ही ग्राम पंचायतों के लिए मतगणना चार अक्तूबर को सुबह आठ बजे से कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए आरओ की तैनाती जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अविनाशकृष्ण सिंह पहले ही कर चुके हैं।


रसूलपुर के मतदान की गणना के लिए आरओ भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ.रामप्रवेश होंगे, जबकि विधिपुर-शेरपुर की गणना के लिए आरओ जिला विद्यालय निरीक्षक जेके मलिक होंगे। पर्यवेक्षक के रूप में दोनों तहसीलों के एसडीएम रहेंगे। सुरक्षा की कमान सीओ सिकंदराराऊ और हाथरस संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed