{"_id":"5c9e6415bdec22142d5e4de2","slug":"71553884181-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने नहीं दी नियुक्ति पत्रावली, वेतन पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ने नहीं दी नियुक्ति पत्रावली, वेतन पर लगाई रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विकास खंड मुरसान के नगला बिहारी स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक रमाशंकर कटारा पर जन्मतिथि में फेरबदल कर नौकरी हासिल करने का आरोप है। शिकायत के अनुसार प्राप्त जन्मतिथि के हिसाब से प्रधानाध्यापक की आयु 64 वर्ष से अधिक हो गई है और नौकरी कर रहे हैं, जबकि सेवानिवृत्त होने की उम्र 62 वर्ष है।
इन्हीं सब बातों की जांच करने के लिए प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था, लेकिन बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी दिनों से स्कूल से गैर हाजिर चल रहे हैं। वह चुनाव प्रशिक्षण में भी शामिल नहीं हुए हैं, जिसके चलते प्रधानाध्यापक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है।
बीएसए हरीशचंद्र ने बताया कि प्रधानाध्यापक के वेतन पर रोक लगाते हुए दूसरा नोटिस जारी किया गया है। फिर भी वह खुद के ऊपर लगे आरोप में अपना पक्ष रखने नहीं आते हैं तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।