{"_id":"5c9e4d5abdec22140966e46d","slug":"71553878362-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील ने नामांकन में की होगी मिसटेक, मैं हाईस्कूल फेल हूं--दिलेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील ने नामांकन में की होगी मिसटेक, मैं हाईस्कूल फेल हूं--दिलेर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भाजपा के हाथरस संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी और इगलास के विधायक राजवीर सिंह दिलेर ने अपनी शैक्षिक योग्यता को लेकर उठ रहे सवालों पर यह स्पष्ट किया है कि वह हाईस्कूल फेल ही हैं। नामांकन में इंटरमीडिएट पास शिक्षा दर्शाने पर उन्होंने कहा कि यह निश्चित रूप से जल्दबाजी में उनके वकील की ओर से गलती हुई है।
भाजपा ने इगलास के विधायक राजवीर सिंह दिलेर को हाथरस संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने जब नामांकन दाखिल किया था। तब अपनी शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट पास बताई थी, जबकि दो साल पहले जब इगलास विधानसभा क्षेत्र से विधायक के लिए नामांकन किया था, तब उन्होंने नामांकन में अपनी शैक्षिक योग्यता हाईस्कू्ल फेल बताई थी। यहां भाजपा के चुनाव कार्यालय पर मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि वास्तव में वह हाईस्कूल फेल ही हैं। उन्होंने विधायक का नामांकन दाखिल कराते समय हाईस्कूल फेल ही बताया था।
उन्होंने बताया कि अब पार्टी ने उन्हें ऐन वक्त पर प्रत्याशी बनाया तो जल्दबाजी में नामांकन दाखिल करते यह गलती उनके वकील से हुई होगी। वह कागजातों को काफी बारीकी से नहीं देख पाए। उन्होंने कहा कि इस गलती से लिए वह खुद माफी मांगते हैं। यह पूछने पर कि इसका लाभ उनके विरोधी ले सकते हैं तो दिलेर ने कहा कि उनके मुकाबले कोई है ही नहीं। इस चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है।