{"_id":"59441cfd4f1c1bf14b8b46d1","slug":"71497636093-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मकानों पर बिना कनेक्शन लगा दिए मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मकानों पर बिना कनेक्शन लगा दिए मीटर
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
शहर में मैंडू रोड स्थित एक कॉलोनी में बिना कनेक्शन के ही तीन मकानों पर मीटर लगा दिए गए। शुक्रवार को जब यह मामला विद्युत महकमे के सामने आया तो महकमे में हड़कंप मच गया। इस मामले में विभाग के ही एक ठेकेदार का नाम सामने आने की आशंका जाहिर की जा रही है।
फिलहाल, अभी इस मामले में विद्युत महकमे ने कोई कार्रवाई नहीं की है। लेकिन बताया जा रहा है कि पिछले काफी लंबे समय से इन मीटरों के जरिए बिना कनेक्शन ही बड़े पैमाने पर बिजली चोरी कराई जा रही थी, जो कि विभागीय नियम कानून के विपरीत है।
इस संबंध में इलाके के जेई हरी सिंह ने बताया कि उन्हें कुछ लोगों ने सूचना दी थी कि कॉलोनी में बिना कनेक्शन के ही तीन मकानों में मीटर लगा दिए गए हैं। इसकी जांच कराई गई तो सूचना सही पाई गई है। उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों को भी इससे अवगत करा दिया है। टेस्ट डिवीजन के अधिकारियों को भी इस मामले कार्रवाई के लिए अवगत कराया गया है।