{"_id":"657a052becd61a2e660978b5","slug":"70-thousand-rupees-cheated-by-making-porn-videos-on-facebook-hathras-news-c-56-1-sknl1012-8500-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: फेसबुक पर पहले की दोस्ती, फिर अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ठगे 70 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: फेसबुक पर पहले की दोस्ती, फिर अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ठगे 70 हजार रुपये
Thu, 14 Dec 2023 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:55 AM IST
सार
युवक को फेसबुक पर पहले एक व्यक्ति के मित्र बनने की प्रार्थना आई। इसे स्वीकार करने पर युवक ने उसके फोटो मंगा लिये। कुछ देर बाद आरोपी ने उसके फोटो को अश्लील बनाकर उससे पैसे मांगे। न देने पर फोटो प्रसारित करने की धमकी दी। आरोपी ने एक खाते में 70 हजार रुपये डलवा लिये।
विज्ञापन
फेसबुक
- फोटो : istock
विस्तार
सोशल मीडिया साइट पर किसी भी अनजान की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर लेना भी कभी-कभी परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसा ही मामला हाथरस में सामने आया। फेसबुक पर युवक के अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया और उससे 70 हजार रुपये ठग लिये। पीड़ित ने पैसे वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी है।
विज्ञापन
युवक को फेसबुक पर पहले एक व्यक्ति के मित्र बनने की प्रार्थना आई। इसे स्वीकार करने पर युवक ने उसके फोटो मंगा लिए। कुछ देर बाद आरोपी ने उसके फोटो को अश्लील बनाकर उससे पैसे मांगे। न देने पर फोटो-वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी। आरोपी ने एक खाते में 70 हजार रुपये डलवा लिये। पीड़ित युवक ने काेतवाली हाथरस गेट में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित युवक ने पुलिस से उसके ठगे गए रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन