{"_id":"5bf05794bdec2269525fa19a","slug":"61542477716-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी राजस्व निरीक्षकों ने काली पट्टी बांध कर किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी राजस्व निरीक्षकों ने काली पट्टी बांध कर किया काम
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के आह्वान पर शनिवार को राजस्व निरीक्षकों ने थाना दिवसों में काली पट्टी बांधकर काम किया। अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। वहीं अपनी मांगों को लेकर 20 नवंबर को एक दिन का कार्य बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यहां अपनी मांगों को लेकर राजस्व निरीक्षक डीएम को ज्ञापन भी सौंपेंगे।
संघ के संयोजक राजेंद्र सिंह का कहना है कि प्रदेश में नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर प्रोन्नति और अन्य समस्याओं का सम्यक निराकरण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार राजस्व निरीक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार करनी चाहिए। इस आधार पर प्रोन्नति की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।
समस्याओं का निराकरण नहीं होने कारण आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि 20 नवंबर को प्रदेश के सभी राजस्व निरीक्षक अपने जिला मुख्यालयों पर कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि अगर मांगों का निदान नहीं किया गया तो 30 नवंबर से प्रदेश के सभी राजस्व निरीक्षक अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।