फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BSP Leades loose after seventeen years in Hathras

17 साल बाद हिल गया बसपा का किला

Thu, 15 Jun 2017 12:18 AM IST
Jila Panchayat Members
Jila Panchayat Members Updated Thu, 15 Jun 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
BSP Leades loose after seventeen years in Hathras
Jila Panchayat Adhyaksh Hathras - फोटो : amar Ujala
जिला बनने के बाद पहली बार पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के परिवार को विरोधी दलों की घेराबंदी के चलते सियासी हार का मुंह देखना पड़ा है। वर्ष 2000 से जिला पंचायत पर चली आ रही पूर्व मंत्री परिवार की हुकूमत को हिलाने में भी बसपा विरोधी दल फिलहाल तो कामयाब हो ही गए हैं, लेकिन विपक्ष की असली चुनौती तो अब शुरू होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद कब्जाने के साथ तय होगा कि जिला पंचायत में रामवीर की हुकूमत कायम रहेगी या नहीं।
विज्ञापन


जिला बनने के बाद पहली बार 14 जनवरी 2000 को बसपा ने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाकर जिला पंचायत पर कब्जा किया था। इसके बाद से लगातार जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बसपा का कब्जा रहा है। पिछले 17 वर्ष 5 माह के बाद बसपा का मजबूत किला रही जिला पंचायत में बसपा को पहली बार मुंह की खाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन


यह भी तब संभव हो सका, जब बसपा के समर्थन पर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लडे़ दो सदस्यों ने पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष के विरोध में मतदान किया। हालांकि अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करने वाले सदस्य अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बावजूद अपना जिला पंचायत अध्यक्ष पद का संभावित प्रत्याशी बताने से बचते नजर आए, क्योंकि विपक्ष यह भी जानता है कि उनकी ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष का नाम तय होते ही इसका विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत में बसपा की कमजोर स्थिति का रणनीतिकारों को उसी समय से ही अंदाजा हो गया था, जब पार्टी ने पूर्व विधायक गेंदालाल चौधरी को पार्टी से निकाल दिया था। जबकि दो जिला पंचायत सदस्य पहले से ही पूर्व विधायक के भरोसेमंद थे।


इन दो सदस्यों के दम पर ही विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की रणनीति बनाई, क्योंकि इस बार के जिला पंचायत चुनाव में भी बसपा प्रत्याशी विनोद उपाध्याय के खिलाफ सपा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रत्याशी बनाई गई ओमवती यादव ने पूरे विपक्ष को एकजुट कर लिया था। इसके बावजूद वह एक वोट से चुनाव हार गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed