फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   6014 people at 9 centre will be vaccinated

नौ केंद्रों पर 6014 व्यक्तियों को लगाया जाएगा कोविड का टीका

Tue, 22 Dec 2020 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
6014 people at 9 centre will be vaccinated
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण को लेकर सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। जनपद में नौ केंद्रों पर 6014 व्यक्तियों को टीकाकरण किया जाएगा। प्रशिक्षण में तीन सदस्य प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित दो अन्य अधिकारी प्रत्येक ब्लॉक से और समस्त अपर एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बृजेश राठौर की अध्यक्षता में प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि जनपद में कोल्ड चैन तैयार की जा चुकी है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम चरण के दौरान टीकाकरण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कोविड-19 के टीकाकरण के लिए देखभाल एवं टीके के बाद प्रतिकूल प्रभावों के प्रबंधन के लिए तीन सदस्य की एईएफआई का गठन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सत्र स्थल पर एएनएम वैक्सीन लगाने का कार्य करेंगी। प्रत्येक सत्र स्थल पर चिकित्सक एवं फार्मासिस्ट दवा से होने वाले विपरीत प्रभाव के लिए तैनात रहेंगे। वैक्सीन को उचित तापमान में रखने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीकाकरण में जिले में तैनात आशाओं, एएनएम समेत बाल विकास विभाग में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण में प्रशिक्षण प्राप्त किए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा ही वैक्सीन लगाई जाएगी। डॉ. सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में 6014 व्यक्तियों का टीकाकरण नौ स्थलों पर किया जाएगा। सभी ब्लॉकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एवं शहरी क्षेत्र में एमडीटीबी चिकित्सालय में व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुगढी पर किया जाएगा। इस दौरान एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार, एसीएमओ डॉ. मधुर कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed