फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   57100 cattle vaccinated to prevent lumpi

लंपी से बचाव के लिए 57100 मवेशियों को लगा टीका

Thu, 15 Sep 2022 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:21 PM IST
सार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।सासनी के बाद जिले के अन्य ग्रामीण इलाकों में भी लंपी रोग ने पशुओं को गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया है। तहसील सासनी क्षेत्र के गांव जिरौली में सबसे पहले लंपी रोग पशुओं में फैलना शुरू हुआ था। सर्विलांस टीम के जरिये गांव-गांव पशुपालकों को इस रोग से बचाव व लक्षण के बारे में जागरूक किया गया।

विज्ञापन
57100 cattle vaccinated to prevent lumpi

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सासनी के बाद जिले के अन्य ग्रामीण इलाकों में भी लंपी रोग ने पशुओं को गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया है। इससे निपटने के लिए पशुपालन विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर मवेशियों का टीकाकरण कर रही हैं। अब तक 57100 मवेशियों को टीका लग चुका है। विभाग पशुपालकों को इस बीमारी से बचाव के लिए जागरूक भी कर रहा है।
तहसील सासनी क्षेत्र के गांव जिरौली में सबसे पहले लंपी रोग पशुओं में फैलना शुरू हुआ था। पशुपालन विभाग की ओर से इस रोग से निजात देने के लिए इन पशुओं को एकांतवास में रखा गया, जिससे अन्य पशुओं में यह रोग न फैल सके। पशुपालन विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन

हालांकि पहले चरण में जिले की गोशालाओं में मवेशियों का टीकाकरण किया गया है। सर्विलांस टीम के जरिये गांव-गांव पशुपालकों को इस रोग से बचाव व लक्षण के बारे में जागरूक किया गया। अब यह रोग जिले के अन्य इलाकों में भी पांव पसार रहा है। इसे लेकर विभागीय अधिकारी भी चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि इस रोग से ग्रस्त पशुओं को अन्य पशुओं से अलग आइसोलेट किया जा रहा है। अन्य जनपदों से पशुओं के अपने जिले में आने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed